पीपीगंज। रावतगंज स्टेशन से रेलवे ट्रैक पकड़कर घर जा रहे अधेड़ व्यक्ति की बुधवार शाम करीब सात बजे ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रावतगंज ग्रामसभा के टोला मेंथौली निवासी छोटेलाल (55) ने घर जाने के लिए पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ी। रावतगंज रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर कर रेलवे ट्रैक पकड़कर घर की ओर जा रहे थे, तभी कैंपियरगंज की तरफ से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो