फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए बनेगा मेगा प्लान : स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर/बड़हलगंज।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि ऐसे क्षेत्र जो हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं, उन्हें इससे बचाने के लिए मेगा प्लान तैयार किया जाएगा। बाढ़ का पानी हटने के बाद वह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठकर इसकी रूपरेखा बनाएंगे।
मंत्री ने ये बातें बड़हलगंज में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान लोगों से बातचीत में कहीं। सपा सरकार पर तंज कसते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले की सरकार बाढ़ को लेकर संवेदनहीन थी। सपा सरकार में तो बाढ़ के पूर्व ही परियोजनाएं नदी की धारा में बह जातीं थीं, लेकिन अब योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी संजीदगी के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री बुधवार शाम चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ पटनाघाट पहुंचे और बगहा गांव में बाढ़ के ताजा हालात की जानकारी ली। इसके बाद बुढ़नपूरा गांव पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा 5.65 करोड़ की लागत से 210 मीटर कराए गए बोल्डर-पिचिंग कार्य को देखा। स्थानीय ग्रामीणों से कराए गए कार्य को लेकर जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार बाढ़ से बचाव के लिए बंधों के निर्माण के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री का भी वितरण कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग परेशान न हों, जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते मैं फिर इस क्षेत्र में आऊंगा। इससे निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठकर इसकी रूपरेखा बनाऊंगा। इस दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास सिंह, एक्सईन वैभव सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, प्रशांत शाही, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘मोदी-योगी सरकार में रात में यात्रा कर रहीं बहन-बेटियां’
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में रात में भी बहन-बेटियां निकलकर यात्रा कर रही हैं। उन्हें कहीं आने-जाने में अब डर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि सरयू, राप्ती, यमुना सहित कई अन्य नदियां अपनी धारा के साथ स्थान बदलती रहती हैं। फिर भी जब से योगी सरकार आई है बाढ़ की सुरक्षा के लिए बन रही परियोजनाओं के चलते कहीं ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें