गोरखपुर के कोतवाली इलाके में 17 वर्ष की नाबालिग बच्ची को घर पर तालीम देने वाला एक मौलवी लेकर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी दोनों के न मिलने पर पिता ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। मौलवी छह महीने से घर पर आ रहा था। पढ़ाई के दौरान उसने शर्मनाक हरकत कर दी।
जानकारी के मुताबिक, शहनवाज नाम का एक युवक रेती रोड पर स्थित धर्मस्थल पर नमाज पढ़ाता था। यहां पर उसकी मुलाकात लड़की के पिता से हो गई। पिता ने लड़की को तालीम देने के लिए घर आने को कहा। छह महीने तक पढ़ाई के दौरान ही उसने नाबालिग को अपनी बातों में फंसा लिया। इस बीच एक दिन अचानक वह लड़की को लेकर घर से लापता हो गया। परिजनों ने तलाश के बाद कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर केस दर्ज कराया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।