फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाहिता ने पति सहित चार के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। क्षेत्र के ग्राम महदेईया निवासी रंजना ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों की प्रताड़ना से आजिज आकर केस दर्ज कराया है। उसने पति, सास, ससुर व ननद को आरोपी बनाया है। उसने बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2021 में सहजनवां नगर पंचायत वार्ड नंबर दस लुचुई निवासी पल्लवित कुमार सूर्य उर्फ पीयूष गुप्ता से हुई थी। शादी में मेरे पिता ने उपहार में नकद और अन्य सामान दिए थे। ससुराल आने के बाद पति व ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे। मायके से और दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। मायके के लोगों ने दहेज देने पर असमर्थता जाहिर की तो पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। सुलह-समझौता के बाद सात मार्च को विदाई कराकर ससुराल ले गए। एक अप्रैल को दहेज की मांगकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, सास व ननद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें