भीड़ को देखते हुए मंगलवार को गोरखपुर से चलाई गईं 15 स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज के झूसी व रामबाग स्टेशन से भी वापसी की भीड़ बढ़ने पर तत्काल चलेगी दूसरी ट्रेनें
गोरखपुर। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे से 41 ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें सात ट्रेनें गोरखपुर और देवरिया, भटनी और अयोध्या से एक-एक ट्रेनें शामिल हैं। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भीड़ को देखते हुए मंगलवार को गोरखपुर से 15 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। सभी ट्रेनों की विस्तृत जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप पर उपलब्ध हैं।
आज गोरखपुर से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनें
05183 गोरखपुर-झूसी मेला स्पेशल, गोरखपुर से सुबह 06.00 बजे
05179 गोरखपुर-झूसी मेला स्पेशल, गोरखपुर से सुबह 10.30 बजे
05011 गोरखपुर-अयोध्या कैंट मेला स्पेशल, गोरखपुर से दोपहर 2.30 बजे
05187 गोरखपुर-झूसी मेला स्पेशल, गोरखपुर से शाम 6.00 बजे
05004 गोरखपुर-झूसी मेला स्पेशल, गोरखपुर से रात 9.30 बजे
05175 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल, गोरखपुर से 10.30 बजे
05193 गोरखपुर-झूसी मेला स्पेशल, गोरखपुर से 11.30 बजे
झूसी से चलने वाली मेला स्पेशल
05188 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से सुबह 06.30 बजे
05158 झूसी-छपरा मेला विशेष गाड़ी, झूसी से सुबह 06.30 बजे
05003 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से सुबह 07.45 बजे
05194 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से सुबह 11.00 बजे
05178 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से दोपहर 2.15 बजे
05184 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से शाम 5.30 बजे
05162 झूसी-भटनी मेला विशेष गाड़ी, झूसी से शाम 6.30 बजे
05180 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से रात 11.00 बजे
05160 झूसी-देवरिया सदर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 11.25 बजे
-
प्रयागराज रामबाग से चलने वाली मेला स्पेशल
05186 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर मेला स्पेशल, प्रयागराज रामबाग से सुबह 08.30 बजे चलाई जाएगी।
05176 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर मेला स्पेशल, प्रयागराज रामबाग से सुबह 11.45 बजे चलाई जाएगी।
-
भटनी, देवरिया सदर व अयोध्या से चलने वाली मेला स्पेशल
05161 भटनी-झूसी मेला स्पेशल, भटनी से सुबह 09.55 बजे चलाई जाएगी।
05159 देवरिया सदर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, देवरिया सदर से रात 8.20 बजे चलाई जाएगी।
05012 अयोध्या कैंट-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, अयोध्या कैंट से रात 9.50 बजे चलाई जाएगी।