फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पागल कुत्ते ने तीन बच्चों समेत 12 लोगों को काटकर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के महुई सुघरपुर, फुलवरिया में पागल कुत्ते ने एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत 12 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। 24 घंटे के भीतर कुत्ते के कई बार हमले से जख्मी होने के बाद मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुत्ता भी शाम को मृत पाया गया।लेकिन अभी कई और कुत्ते घूम रहे हैं। ऐसे में वे बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, महुईसुघरपुर वार्ड के फुलवरिया मोहल्ले में रहने वाले अरविंद यादव के बेटे अंश यादव (8) को बुधवार को कुत्ते ने काट लिया। बचाने गए अजय यादव पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। बगल में रहने वाले कमलेश यादव की बेटी नीलू यादव (15) को जख्मी कर दिया। वहीं पड़ोस में जितेंद्र गुप्ता की बेटी शिवन्या (5) को भी काटकर घायल कर दिया। विक्रम यादव ने बताया कि पूरे मोहल्ले में कुत्तों का आतंक है।
विज्ञापन

एक के बाद एक लोगों पर पागल कुत्ते के हमले से लोग डर गए। लोगों ने बच्चों को घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। बड़े लोग हाथ में डंडा लेकर बाहर निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कई लोग जिला अस्पताल पहुंचे और एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगवाया। मुहल्ले के विजय प्रकाश, सिकंदर, रामजीत आदि का कहना था कि वे लोग कई बार नगर निगम के अफसरों से गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।र
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें