बारिश के बीच दोपहर करीब 12 बजे तेज आवाज के साथ बिजली कड़की तो सिंघड़िया क्षेत्र के उपभोक्ता विंदा, सरिता यादव, उत्तम पांडेय, अखिलेश मौर्या, नंद किशोर सिंह, वंदना यादव, सुमित्रा शर्मा, चंद्रकला, खुर्शीद अली, गौरी देवी, लीलावती व सुधा देवी सहित तकरीबन 200 घरों में लगे स्मार्ट मीटर ने काम करना बंद कर दिया, जिससे सभी घरों की बिजली गुल हो गई।
बिजली कड़कने से शनिवार की दोपहर सिंघड़िया क्षेत्र के करीब 200 घरों में लगे स्मार्ट मीटर खराब होने से बिजली गुल हो गई। शिकायत पर बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कुछ उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए तो कुछ घरों की आपूर्ति बहाल करने के लिए बाइपास का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
बारिश के बीच दोपहर करीब 12 बजे तेज आवाज के साथ बिजली कड़की तो सिंघड़िया क्षेत्र के उपभोक्ता विंदा, सरिता यादव, उत्तम पांडेय, अखिलेश मौर्या, नंद किशोर सिंह, वंदना यादव, सुमित्रा शर्मा, चंद्रकला, खुर्शीद अली, गौरी देवी, लीलावती व सुधा देवी सहित तकरीबन 200 घरों में लगे स्मार्ट मीटर ने काम करना बंद कर दिया, जिससे सभी घरों की बिजली गुल हो गई।
बत्ती गुल होते ही प्रभावित घरों के सदस्य परेशान हो उठे, उन्होंने विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद बारिश के बंद होते ही बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एक साथ इतने मीटरों को बदला संभव नहीं था, लिहाजा कई उपभोक्ताओं की आपूर्ति बहाल करने के लिए बाईपास का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि जो मीटर पूरी तरह डैमेज हो गए होंगे, उन्हें बदलना ही पड़ेगा, जबकि कुछ ऐसे भी मीटर हो सकते हैं जिनके चिप को बदल कर सही किया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी की होती है। जेई खोराबार शिवम चौधरी ने बताया कि खराब हुए मीटरों की संख्या अधिक होने के चलते जिन उपभोक्ताओं के मीटर बदले नहीं जा सकेंगे, उन्हें बाईपास के जरिये आपूर्ति देने की व्यवस्था की गई है।