फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सब्जी तोड़ते समय मां-बेटे पर वज्रपात, युवक की मौत- गंभीर रुप से झुलसी मां एम्स में भर्ती

Thu, 22 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जंगल रामगढ़ उर्फ रजही शिवमंदिर टोला निवासी मुन्नीलाल मौर्या की पत्नी कैलाशी देवी (48) अपने बेटे धीरज मौर्या (19) के साथ बुधवार सुबह खेत में गई थी। मां-बेटे सब्जी तोड़ रहे थे। इसी समय अचानक बरसात शुरू हुई और वज्रपात गिरने से दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर इलाके के रजही में बुधवार सुबह करीब नौ बजे वज्रपात गिरने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां झुलस कर घायल हो गई। झुलसी महिला को इलाज के लिए एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जंगल रामगढ़ उर्फ रजही शिवमंदिर टोला निवासी मुन्नीलाल मौर्या की पत्नी कैलाशी देवी (48) अपने बेटे धीरज मौर्या (19) के साथ बुधवार सुबह खेत में गई थी। मां-बेटे सब्जी तोड़ रहे थे। इसी समय अचानक बरसात शुरू हुई और वज्रपात गिरने से दोनों झुलस गए।

आसपास के लोगों ने घरवालों को सूचना देने के साथ ही एम्स अस्पताल लेकर दोनों को पहुंचे। वहां इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान धीरज मौर्या की मौत हो गई। जबकि कैलाशी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मुन्नीलाल मौर्या ने घटना के बारे में लिखित सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें