फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भू-माफिया ने बेच दिया पूर्व प्रधान का मकान व जमीन-केस दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के आराजी चौरी निवासी भू-माफिया ने पूर्व प्रधान के मकान और जमीन को जालसाजी कर फर्जी तरीके से बेच दिया। मकान मालिक पूर्व प्रधान सीपी सिंह ने क्रेता, विक्रेता समेत तीन लोगों रविकेश गुप्ता, रामबेलास गुप्ता और हरेंद्र कुमार पर रविवार को धोखाधड़ी और जालसाजी का केस पिपराइच थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आराजी चौरी निवासी चंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि चार अप्रैल 2024 को बांसगांव निवासी भू-माफिया हरेंद्र कुमार ने मेरी करीब 22 डिसमिल जमीन और उसमें बना मकान फर्जी कागजात बनाकर बेच दिया। एम्स थाना क्षेत्र के दिव्यनगर माधव झारखंडी निवासी दो सगे भाइयों रविकेश गुप्ता व रामबेलास गुप्ता के नाम चार अप्रैल 2024 को बतौर रजिस्ट्री बैनामा करा लिया गया।

आरोप है कि इसके बाद अगले दिन जेसीबी लेकर मकान खाली कराने आए। जानकारी होने पर मैंने चौहद्दी सही कराने की बात कही तो भू-माफिया जान से मारने की धमकी देने लगा। चंद्र प्रताप सिंह ने एसएसपी से मिलकर साक्ष्यों सहित जालसाजी और धोखाधड़ी की जानकारी देते हुए प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की।
विज्ञापन


सीओ चौरीचौरा ने मामले की जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि इस मामले का तार जेल में बंद एक माफिया से भी जुड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें