फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन: सिर्फ गोरखपुर में अप्रैल के आखिरी मुहूर्त में खूब बजी शहनाई,120 करोड़ से अधिक का कारोबार

Sat, 27 Apr 2024 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखनाथ मानसरोवर मंदिर के पास बारात के कारण लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर। गर्मी के सीजन के अंतिम मुहूर्त शुक्रवार को शहर में खूब शहनाई बजी। शाम होते ही बैंड-बाजा के साथ बरातें निकलने लगीं तो कई जगह सड़कों पर जाम लग गया। इस लगन में कारोबारियों ने खूब चांदी काटी, लेकिन अब उन्हें बाजार की रौनक कम होने की चिंता भी है। शादियाें से जुड़े कारोबारियों के अनुसार, आखिरी मुहूर्त पर सिर्फ एक दिन में शहर में 120 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है।

विज्ञापन


गर्मी के मौसम में इस बार मात्र नौ लगन थी। इस कारण कम लगन में ही अधिक लोगों ने शादियां कीं। 26 अप्रैल को अंतिम लगन थी और पहले से ही तय था कि इस दिन अधिक शादियां होंगी।
ज्योतिर्विद शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, 26 अप्रैल की रात में शुक्र वृधत्व हो गए और तीन दिन बाद 29 अप्रैल की रात में अस्त हो जाएंगे।

इस सीजन में 26 अप्रैल ही अंतिम लगन था। हालांकि, कुछ लोग आगे के दो-तीन भी शादियां कर सकते हैं। इसके बाद चार जुलाई से 17 जुलाई तक शादियों के मुहूर्त हैं। लॉन मालिक विजय खेमका के मुताबिक, अंतिम लगन में शहर में 300 से अधिक शादियां हुई हैं।
विज्ञापन


पुरोहितों के सामने भी यजमानों की शादियों की रस्म पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहा। व्यापारियों के अनुसार, एक शादी में औसत खर्च आठ लाख रुपये होगा। एक अनुमान के अनुसार शहर में अंतिम लगन में 120 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए होंगे।

शादियों में इस प्रकार हुआ कारोबार
आभूषण व्यवसायी संजय अग्रवाल के अनुसार, एक शादी में तीन से पांच लाख रुपये के आभूषण का कारोबार होता है, इसमें जो लोग ज्यादा सक्षम होते हैं, वे अधिक खरीदारी करते हैं। कपड़ा व्यापारी अनुराग टेबड़ीवाल ने बताया कि शादी होती है तो दोनों पक्ष के लोग कपड़े खरीदते हैं।

दूल्हा-दुल्हन के साथ रिश्तेदारों के लिए भी कपड़े खरीदे जाते हैं। एक शादी में दो लाख रुपये से अधिक के कपड़े खरीदे जाते हैं। लॉन के मालिक विजय खेमका ने बताया कि एक शादी में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के बजट कैटरर्स पर खर्च होते हैं।

इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी आनंद रुंगटा के अनुसार 50 से 60 हजार रुपये में टीवी, कूलर, फ्रीज, वाशिंग मशीन पर खर्च होते हैं, जबकि डीजे संचालक गुड्डू के अनुसार बैंड बाजा, डीजे व आर्केस्ट्रा में एक शादी में लगभग 40-50 हजार रुपये खर्च होते हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें