फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 30 Sep 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में 10 नंबर बोरिंग के पास फोरलेन हाईवे पर रविवार की भोर में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


गोरखनाथ पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास रही होगी। रविवार की भोर में करीब चार बजे वह हाईवे के पास मौजूद था। इस दौरान ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पहचान की कोशिश की। लेकिन, उसकी शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें