फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय : वार्डेन के खिलाफ 8 किमी पैदल चल थाने पहुंचीं छात्राएं, लगाया ये गंभीर आरोप- मचा हड़कंप

Thu, 14 Aug 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उनवल

सार

4 अगस्त 2024 को वार्डेन अर्चना पांडेय पर छात्राओं को पीटने का आरोप लगा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। छात्राओं के विरोध और हंगामे के बाद उन्हें हटा दिया गया था और शिक्षिका सीमा रावत को प्रभारी वार्डेन बना दिया गया। इसके बाद विद्यालय का माहौल शांत हो गया था।
विज्ञापन
खजनी थाने पर पहुंची कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उनवल (गोरखपुर)। खजनी क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, उसवा बाबू की छात्राओं ने बुधवार को हंगामा कर दिया। विवादित वार्डेन अर्चना पांडेय की दोबारा तैनाती से नाराज छात्राएं विद्यालय से आठ किलोमीटर दूर खजनी थाने तक पैदल चलकर पहुंच गईं।

विज्ञापन


दोपहर में अचानक थाने में रोती-बिलखती छात्राओं को देखकर वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें वाहन से विद्यालय भेजा। इधर, रास्ते में छात्राओं को देखकर स्थानीय लोग भी थाने पहुंच गए थे। 4 अगस्त 2024 को वार्डेन अर्चना पांडेय पर छात्राओं को पीटने का आरोप लगा था।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। छात्राओं के विरोध और हंगामे के बाद उन्हें हटा दिया गया था और शिक्षिका सीमा रावत को प्रभारी वार्डेन बना दिया गया। इसके बाद विद्यालय का माहौल शांत हो गया था। इसी बीच अर्चना पांडेय को कोर्ट से राहत मिल गई और बुधवार को वे दोबारा कार्यभार ग्रहण करने विद्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्हें देखते ही छात्राएं आक्रोशित हो गईं और एक-एक कर विद्यालय से निकलने लगीं। बिना रुके वे सीधे थाने की ओर पैदल ही चल पड़ीं। थाने में करीब 45 मिनट तक छात्राओं ने हंगामा किया। उनकी मांग थी कि जब तक विवादित वार्डेन को नहीं हटाया जाएगा, वे विद्यालय वापस नहीं जाएंगी।

पुलिस ने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह और शिक्षा विभाग को दी। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने छात्राओं को समझाकर निजी वाहन से विद्यालय वापस भेजा। बाद में एसडीएम राजेश प्रताप सिंह ने विद्यालय में छात्राओं, अभिभावकों, वार्डेन और कर्मचारियों के साथ बैठक की।

इसमें छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और माहौल को सामान्य करने की कोशिश की गई। एसडीएम ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो। फिलहाल विद्यालय का माहौल शांत बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें