फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में बादल छाए पर देर में बरसे, गांवों में हुई झमाझम बारिश

Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में रविवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। जबकि, ग्रामीण इलाके में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग ने 12 एमएम बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के चलते 11 जुलाई से बारिश का पूर्वानुमान जताया था। शहर में काले बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे, लेकिन झूम कर बरसे नहीं। रविवार को सुबह भी बादल छाए रहे। बादल छंटने के बाद उमस भरी गर्मी सताने लगी। शहर में पूरे दिन लोग इससे परेशान रहे। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 35.1 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस दौरान चौबीस घंटे में रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बीच जहां शहर में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे वहीं ग्रामीणों इलाकों में कई जगह झमाझम बारिश हुई। रविवार की भोर से सुबह तक बड़हलगंज, गगहा, गोला, उरुवा, सिकरीगंज व बेलघाट आदि इलाकों में बारिश हुई। वहीं शाम को मेडिकल कॉलेज के आगे झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से उस इलाके में मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बादल छाए रहने व कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है। दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम रहेगा। इसके बाद विभाग ने 18 जुलाई को अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें