फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिना सद्गुरू के जीवन की नैया पार करना मुश्किल

Mon, 22 Apr 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की ओर से पादरी बाजार के इस्टर्नपुर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन रविवार को किया गया। इस दौरान शांतिकुंज से आए सुरेंद्र नाथ वर्मा, बनवारी लाल सोनी, प्रशांत यादव, भरत राठौर, धर्मेन्द्र सोलंकी की टोली ने संगीतमयी गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि जीवन में सद्गुरू की आवश्यकता होती है। बिना सद्गगुरू के जीवन की नैया पार करना संभव नहीं है।कहा कि सद्गुरु एक चार्जर होते है, जिनके संपर्क में जाते ही मनुष्य के जीवन की दशा बदल जाती है। लोग आदर्श व्यक्ति, आदर्श पुत्र, आदर्श शिष्य के रूप में पहचाने और जाने जाते है। वह सद्गुरु युगऋषि, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य है।
विज्ञापन

अंत में मुख्य ट्रस्टी दीनानाथ सिंह ने गायत्री महायज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. ज्ञान चंद्रा, रूबी चन्द्रा, प्रशांत मिश्र, किरण पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में उपस्थिति रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें