फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गए दरोगा और सिपाही पर हमला

विज्ञापन
कैंपियरगंज पुलिस पर हमले में घायल पुलिसकर्मी को देखने पहुंचे एसएसपी।
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। हरनामपुर ग्रामसभा के भर्रोहिया टोला में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमले में प्रशिक्षु दरोगा और सिपाही का सिर फूट गया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिसकर्मियों को रचित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी उत्तरी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल की। मामले में हमला करने के आरोपी परिजनों पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
हरनामपुर गांव के भर्रोहिया टोला निवासी राहुल निषाद पर कैंपियरगंज थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज है। बुधवार रात आठ बजे पुलिस उसे गिरफ्तार करने घर पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि वहां परिजनों ने हाथापाई शुरू कर दी। परिजनों ने धावा बोलकर सिपाही अजीत और प्रशिक्षु एसआई सचिन को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक लड़की ने राहुल पर केस दर्ज कराया है। लड़की का कोर्ट में बयान कराने के बाद मछलीगांव पुलिस चौकी की फोर्स के साथ गिरफ्तारी करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है।
इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। हमला करने वाले परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी राहुल पर कैंपियरगंज में तीन केस दर्ज हैं। तीन माह पहले सड़क पर चहारदीवारी बनवा लिया था। उसे पुलिस ने हटवाया था।
दो पक्षों में विवाद, पीआरवी से अभद्रता
खोराबार। क्षेत्र के एक गांव की हरिजन बस्ती में रहने वाले दो युवक शनि देओल और राजेश बुधवार शाम किसी बात को लेकर आपस में विवाद करने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी दोनों पक्षों को समझाकर थाने आने के लिए कही। इस दौरान गांव का ही युवक सुनील आ गया और पीआरवी से उलझ गया। हाथापाई की नौबत भी आ गई। पीआरवी ने थाना प्रभारी को सूचना दी। थाने की पुलिस पहुंचने से पहले सभी फरार हो गए। प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें