फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां संग भीख मांग रही थी मासूम, DDO की सरकारी गाड़ी की चपेट में आई- मौत

Thu, 09 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

माधुरी के पिता नेवी उर्फ लंगड़ मूल रूप से बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे के निवासी हैं। वह भीख मांग कर गुजर-बसर करते हैं। फिलहाल वह पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों के पास अपने परिवार के साथ डेरा डालकर रहते हैं। बुधवार सुबह नेवी की पत्नी शमसुन अपनी दो वर्षीय बेटी मधुरी को लेकर भीख मांगने निकली थीं।
 
विज्ञापन
गुलरिहा थाना परिसर में खड़ी डीडीओ की गाड़ी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइज के पास बुधवार सुबह हादसे में दो वर्षीय बच्ची मधुरी की मौत हो गई। हादसा महराजगंज के डीडीओ (जिला विकास अधिकारी) की सरकारी गाड़ी से हुआ। डीडीओ गाड़ी में मौजूद नहीं थे। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, माधुरी के पिता नेवी उर्फ लंगड़ मूल रूप से बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे के निवासी हैं। वह भीख मांग कर गुजर-बसर करते हैं। फिलहाल वह पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों के पास अपने परिवार के साथ डेरा डालकर रहते हैं। बुधवार सुबह नेवी की पत्नी शमसुन अपनी दो वर्षीय बेटी मधुरी को लेकर भीख मांगने निकली थीं।

सुबह करीब 9:30 बजे जब वह मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइज के पास गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन किनारे खड़ी थीं, तभी महराजगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही डीडीओ की सरकारी गाड़ी ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, गाड़ी को भी जब्त कर थाने भेज दिया गया है। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें