फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:भारतीय रेलवे ने जीती अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप,CPRO पंकज सिंह ने टीम का किया था नेतृत्व

Mon, 07 Oct 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

विश्वस्तरीय रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को भारतीय रेलवे एवं ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया। इसमें जीत के साथ ही भारतीय रेलवे ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में बुल्गारिया को हराकर भारतीय रेलवे टीम फाइनल में पहुंची थी। लीग मैचों में भी भारतीय रेलवे ने ग्रेट ब्रिटेन, स्विटजरलैंड और चेक गणराज्य को एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
पोलैण्ड में आयोजित यू.एस.आई.सी. बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2024 की विजेता भारतीय रेल की टीम। - फोटो : स्त्रोत- रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने इतिहास रच दिया है। पोलैंड में एक से पांच अक्तूबर तक आयोजित 9वीं यूएसआईसी बैडमिंटन चैंपियनिशप-2024 पर भारतीय रेलवे ने अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


विश्वस्तरीय रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को भारतीय रेलवे एवं ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया। इसमें जीत के साथ ही भारतीय रेलवे ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में बुल्गारिया को हराकर भारतीय रेलवे टीम फाइनल में पहुंची थी।

लीग मैचों में भी भारतीय रेलवे ने ग्रेट ब्रिटेन, स्विटजरलैंड और चेक गणराज्य को एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त दी थी। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पुरुष एकल एवं युगल तथा महिला वर्ग में एकल, युगल एवं मिश्रित युगल के मैच खेले गए।
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ व नरसा के महासचिव पंकज कुमार सिंह भारतीय रेल टीम के प्रबंधन प्रमुख थे। टीम में मध्य रेलवे के चिराग सेन एवं वैदेही चौधरी, दक्षिण पूर्व रेलवे के सिद्धार्थ प्रताप सिंह एवं मिथुन मंजुनाथ, पश्चिम मध्य रेलवे की श्रीयांशी परदेसी तथा उत्तर रेलवे के अभिनव ठाकुर थे।

टीम के कोच पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सुरंजन भोबोरा थे। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के श्रीराम प्रजापति ने समन्वयक के रूप में अपना योगदान दिया। इस उपलब्धि पर रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने प्रसन्नता व्यक्त की है। एनईआर की महाप्रंधक सौम्या माथुर ने भारतीय रेल बैडमिंटन टीम के प्रबंधन प्रमुख पंकज कुमार सिंह एवं बैडमिंटन टीम के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें