फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:एसएसपी ने तीन थानेदारों को हटाया, एक का बदला कार्यक्षेत्र- कुछ को दी नई जिम्मेदारी

Sat, 17 Aug 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गोरखपुर एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने तिवारीपुर, गीडा व कैंपियरगंज के थानेदार को हटा दिया है। गगहा थानेदार का कार्यक्षेत्र बदला गया है। साइबर थाने में तैनात निरीक्षक व अपने पीआरओ को एसएसपी ने थाने का प्रभार सौंपा है।

विज्ञापन


कार्य में लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायत की वजह से तिवारीपुर थानेदार रही राजकुमारी शुक्ला को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक अर्चना सिंह को तिवारीपुर थाने का प्रभार मिला है। साइबर थाने में तैनात निरीक्षक राजमणि शुक्ल को गगहा थाने का प्रभार मिला है।

यहां तैनात दीपक सिंह को कैंपियरगंज का थानेदार बनाया गया है।एसएसपी के पीआरओ रहे महेंद्र मिश्रा को गीडा थाने का प्रभार मिला है। यहां तैनात निरीक्षक योगेंद्र राय व कैंपियरगंज में तैनात रहे निरीक्षक पंकज सिंह को अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेजा गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें