शहादत दिवस : कुनराघाट स्थित गुरुंग प्रतिमा के समक्ष अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग का शहादत दिवस, सुबह 08:30 बजे से।
कथा : श्रीमद्भागवत महापुराण कथा (ज्ञान यज्ञ) गीता वाटिका मंदिर परिसर में, अपराह्न 03:00 बजे से।
रक्षासूत्र बंधन : राष्ट्र वंदन समिति की ओर से राष्ट्र रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम नार्मल स्थित मानसिक दिव्यांग छात्रावास में, अपराह्न 03:00 बजे से।
शिवपुराण कथा : श्रावण मास पर सूर्यकुंड धाम में श्रावण महोत्सव को लेकर सुबह से अनुष्ठान व शिव महापुराण कथा का आयोजन, शाम 06:00 बजे से।
पूजा : चालीहो महोत्सव पर सुबह पूजा-अर्चना व आरती झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ व जटाशंकर में, रात 08:00 बजे से।