जयंती : गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती समारोह का कार्यक्रम पूरे दिन ,सुबह 10:00 बजे से।
रक्तदान शिविर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, सुबह 10:00 बजे से।
कार्यशाला : ललित कला अकादमी की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैत्री कला कार्यशाला का आयोजन शाहपुर थाना स्थित निजी विद्यालय में, अपराह्न 03:00 बजे से।
कथा : भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शाहपुर पादरी बाजार रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में, अपराह्न 03:30 बजे से।
संगोष्ठी : रेलवे अधिकारी क्लब में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन, अपराह्न 03:30 बजे से।
गरबा : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन नई उमंग की ओर से अग्रवाल भवन में सभी सदस्यों की ओर से डांडिया गरबा पर स्पेशल कार्यक्रम, शाम 4:30 बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : तारामंडल के बहार क्लस्टर में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन, शाम 05:00 बजे से।
रामलीला : रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से बर्डघाट रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन, शाम 07:00 बजे से।