फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विर्सजन स्थल की हुई सफाई..बांस-बल्ली उठा ले गए ग्रामीण

Thu, 19 Sep 2024 07:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एकला बंधे के पास मंगलवार की रात भगवान गणेश की मूर्तियों के विर्सजन के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम वहां सफाई में जुट गई। जेसीबी की मदद से अस्थाई तालाब को साफ किया गया। मूर्ति से निकली बांस, बल्ली को आसपास के ग्रामीण उठा ले गए।
विज्ञापन

राप्ती नदी के किनारे एकला बंधे के पास नगर निगम ने विसर्जन के लिए दो अस्थाई तालाब का निर्माण कराया था। दोपहर 12 बजे के करीब नगर निगम की टीम वहां पर सफाई कर रही थी। तालाब में पड़ी गंदगी को साफ कर वहां से हटा दिया गया। निगम की टीम ने मूर्ति में से बची बांस-बल्ली को बंधे के किनारे रख दिया था। जिसे उठाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे थे। एक-एक कर वह सारी लकड़ी लेकर चले गए।
इसके पहले विर्सजन के बाद लोग मूर्ति से कपड़े और अन्य वस्तुएं निकालने में लग जाते थे। इससे बचाव के लिए निगम ने पहले ही सफाई करा दिया। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि विर्सजन के बाद से ही अस्थाई तालाब की सफाई करा दी गई। स्थल पर किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें