फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाराणसी, प्रयागराज, बलिया जाना है तो नौसड़ जाइए...60 बसें वहीं मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कचहरी बस स्टेशन पर बसों के चलते लगने वाले जाम को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 60 बसों को नौसड़ बस स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया है। ये बसें वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर व मऊ डिपो की हैं, जो गोरखपुर आती हैं। इनमें से ज्यादातर बसें चलने भी लगी हैं। वहीं गोरखपुर डिपो की बसें कचहरी बस स्टेशन से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने जो समय सारिणी तैयार की है, उसके मुताबिक, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर व मऊ डिपो से आने वाली बसें सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक नौसड़ बस स्टेशन से चलाई जाएंगी। इस अवधि के बीच में नहीं आने वाली बसों को कचहरी बस स्टेशन आने दिया जाएगा। दो दिन से ज्यादातर बसें नए नियम के मुताबिक चलने भी लगी हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियाें की सुविधा को देखते हुए भविष्य में नौसड़ बस स्टेशन से आसपास के जिलों के लिए भी बसें चलाई जा सकती हैं।
इन डिपो से आ रही बसें

नौसड़ बस स्टेशन पर रोजाना 60 बसों की आवाजाही है। इसमें आजमगढ़ से 25, मऊ से 15, प्रयागराज व वाराणसी से आठ-आठ व गाजीपुर से चार बसें यात्रियों को लेकर नौसड़ बस स्टेशन पहुंच रही हैं। यहीं से सवारी भरकर वापस जा रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन

बसों की संख्या ज्यादा होने से कचहरी बस स्टेशन पर जाम लगता था। अब वाराणसी, प्रयागराज और बलिया डिपो से आने वाली बसों को नौसड़ बस स्टेशन से चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में नौसड़ बस स्टेशन से आसपास के जिलों के लिए भी बसें चलाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें