फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइबर ठगों से बचना है तो साइलेंट अननोन कॉलर्स पर करें क्लिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में डिजिटल अरेस्ट के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि व्हाट्सएप पर साइलेंट अननोन कॉलर्स पर क्लिक करें, इससे अंजान कॉल से मुक्ति मिल सकती है। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके मोबाइल के फोन बुक में जितने नंबर होंगे, केवल उन्हीं नंबरों से ही व्हाट्सएप कॉल आ पाएगी।
विज्ञापन




एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने भी लोगों को सावधानी बरतने के सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि डिजिटल अरेस्ट के केस बढ़ते जा रहे हैं। रिटायर्ड बुजर्ग, नौकरी पेशा से लगाए आधुनिक पढ़ाई करने वाले छात्र भी डिजिटल अरेस्ट के चक्कर में फंसकर जालसाजों की कठपुतली बन जा रहे हैं। इससे बचने के लिए हर किसी को सावधानी बरतनी होगी।



इस तरह करें साइलेंट



व्हाट्सएप पर अंजान कॉल को साइलेंट करने के लिए एसपी सिटी ने बताया कि व्हाट्सएप एप खोलें। सेटिंग में जाएं, प्राइवेसी पर क्लिक करें। फिर कॉल और साइलेंट अननोन कॉलर्स पर क्लिक करें। इसके बाद साइलेंस अननोल कॉलर्स ऑन पर क्लिक करते ही अंजान कॉल से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान आपातकालीन कॉल आती है तो अननोन कॉलर्स को साइलेंट करने की सुविधा अस्थायी रूप से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ध्यान रखें ये जरूरी बातें



पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। यह अफवाह है।



कभी पुलिस या अधिकारी आपसे पैसे की मांग नहीं करता है।



कोई खुद को पुलिस बता रहा है, तो इसकी सूचना अगल-बगल के थाने पर देकर पुष्टि करें।



किसी भी अनजान व्यक्ति से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर बात करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें