गोरखपुर। शशांक पांडेय की जांच भी आईबी की टीम कर रही है। सूत्रों की मानें खबर प्रकाशित होने के बाद आईबी की टीम ने एसटीएफ से संपर्क किया था। इस दौरान जांच में आईबी को शशांक का सीधा नेटवर्क मुंबई तक नहीं मिला। आईबी की जांच में भी एसटीएफ की टीम के बहराइच जाने की बात सामने आई है। वहीं, आईबी की टीम ने शशांक पांडेय की इंस्टा आईडी और अन्य कुछ साक्ष्यों को अपने पास सुरक्षित रखा है। सूत्रों की मानें तो शशांक के साथ इंटरनेट से जुड़े लड़कों में रील बनाने और खुद को दबंग की तरह दिखाने वाले मनबढ़ युवकों को भी निशाने पर लिया है। तारामंडल में पिछले दिनों चली गोली और गिरफ्तार पक्ष के लोगों का भी जुड़ाव शशांक पांडेय से मिला है। तारामंडल के पास जेएसआर गार्डेन में इनके साथ बैठने का फोटो भी एजेंसी के हाथ लगा है।