आग लगाकर जान देने की कोशिश कर रहा था( फाइल फोटो)
सरदारनगर के चौरीचौरा तहसील परिसर स्थित मंदिर के पास एक बुजुर्ग (70) ने, मैं भगवान हूं... बोलकर शरीर में आग लगा ली। आस-पास के लोगों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पहचान झंगहा के जमरु निवासी लल्लन के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग ने तेज आवाज में कहा-मैं भगवान हूं। कलयुग आ गया है। भगवान आ गए हैं। फिर माचिस से अपने कपड़ों में आग लगा ली। संयोग अच्छा था कि आग से वह जला नहीं।