फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'मैं भगवान हूं'... यह बोलकर बुजुर्ग ने लगा ली आग, खुद का बता रहा था कलयुग का भगवान-जानिए क्यों

Wed, 23 Oct 2024 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग ने तेज आवाज में कहा-'मैं भगवान हूं'। कलयुग आ गया है। भगवान आ गए हैं। फिर माचिस से अपने कपड़ों में आग लगा ली।
विज्ञापन
आग लगाकर जान देने की कोशिश कर रहा था( फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदारनगर के चौरीचौरा तहसील परिसर स्थित मंदिर के पास एक बुजुर्ग (70) ने, मैं भगवान हूं... बोलकर शरीर में आग लगा ली। आस-पास के लोगों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पहचान झंगहा के जमरु निवासी लल्लन के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग ने तेज आवाज में कहा-मैं भगवान हूं। कलयुग आ गया है। भगवान आ गए हैं। फिर माचिस से अपने कपड़ों में आग लगा ली। संयोग अच्छा था कि आग से वह जला नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें