फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति ने बोला, 'होटल में पत्नी मना रही रंगरेलियां'... छापा पड़ा तो नौ जोड़े पकड़े गए

Thu, 10 Oct 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
होटल पहुंच पुलिस ने की जांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौरीचौरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डायल-112 पर फोनकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी फुटहवा इनार में स्थित एक होटल में किसी दूसरे के साथ रंगरेलियां मना रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे थे। पुलिस ने छापा मारा तो जांच के दौरान नौ जोड़ों को पकड़े गए। हालांकि, शिकायत करने वाले युवक की पत्नी नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो ग्रामीण होटल में एक-एक कमरों की जांच की मांग करने लगे। तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि होटल में अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं जिससे आसपास के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस दौरान देवरिया जाने वाली लेन में वाहनों की कतार लग गईं।

हंगामा बढ़ने पर एसएसआई अरविंद यादव व तरकुलहा चौकी इंचार्ज सौरभ झा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जांच की तो होटल से नौ जोड़े पकड़े गए। पुलिस इनको लेकर थाने चली गई। वहीं, होटल के संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


तरकुलहा चौकी इंचार्ज सौरभ झा ने जांच के बाद होटल में ताला जड़ दिया। इससे यहां आए युवकों की बाइक भी उसमें बंद हो गई। पकड़े गए जोड़े पिपराइच, ब्रह्मपुर, देवरिया के रुद्रपुर व रामपुर कारखाना और कुशीनगर के हाटा आदि जगहों के रहने वाले हैं।

प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा संजय कुमार मिश्रा के अनुसार संचालक का शांतिभंग में चालान किया गया है। पकड़े गए लोगों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ और सुपुर्दगी की कार्रवाई चल रही है।

होटल के खिलाफ दी तहरीर
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के शत्रुधनपुर निवासी धर्मेंद्र जायसवाल व संगम सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फुटहवाइनार में अनमोल होटल में रोजाना नव युवक युवतियां व स्कूली छात्राएं आतीं हैं। इससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इसके पहले लोगों ने 23 सितंबर को होटलों में हो रहे अनैतिक कार्यों के खिलाफ चौरीचौरा तहसील में प्रदर्शन किया था। लोगों ने होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें