ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला बच्चों के साथ किराये पर कमरा लेकर झुंगिया के पास रहती है। रविवार की रात पति कमरे पर पहुंचा और विवाद के दौरान चाकू से हमला कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे महिला के भाई ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के परतावल बाजार, धनया नायक निवासी अजय निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बड़ी बहन पूजा की शादी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके के औरहिया बदही निवासी रामकेयाश के साथ हुई है।
शादी के बाद परिवार के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। जिससे तंग आकर बहन बच्चों के साथ चिलुआताल इलाके के झुंगिया बाजार के मुंडेला के पास किराये पर कमरा लेकर रहने लगी।
आरोप है कि रविवार को बहनोई बहन के कमरे पर पहुंचा।
वह ससुराल चलने का दबाव बनाने लगा है। इसपर दोनों में बहस शुरू हो गई। इस दौरान उसने चाकू से बहन पर हमला कर दिया। जांघ, कमर और बाह में चोट आई है।