फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: पति और प्रेमी पहुंच गए हवालात,'स्त्री' दोनों को छुड़ाने पर अड़ी; उलझी खाकी-दोनों नहीं देख सके 'चांद'

Mon, 21 Oct 2024 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रविवार को शादीशुदा युवक साले के साथ गुलरिहा थाने पर शिकायत करने पहुंचा था। पीछे से उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने की कोशिश की लेकिन महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। इस बात को लेकर प्रेमी और पति में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पति व प्रेमी दोनों को हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन
इस प्यार को क्या नाम दूं( सांकेतिक) - फोटो : यूट्यब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ पर रविवार को विवाद में पुलिस ने पति व प्रेमी को हवालात में डाल दिया। महिला दोनों को छुड़ाने के लिए जिद पर अड़ गई। गुलरिहा पुलिस ने दोनों के बीच मामला बातचीत से सुलझता न देख पति व प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


सिकरीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला की शादी गीडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 10 वर्ष पहले हुई थी। उनके आठ व पांच वर्ष के दो बच्चे हैं। नौकरी की तलाश में पति के बाहर चले जाने के बाद महिला मेडिकल कॉलेज के पास एक चाय की दुकान चलाने वाले अपने भाई के पास चली आई।

इस दौरान उसकी गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक से बातचीत होने लगी। दोनों को करीब आता देख भाई ने विरोध किया तो महिला गायब हो गई। इधर, बाहर से आए पति अपने साले के साथ पत्नी की तलाश करने लगा।
विज्ञापन


पता नहीं चलने पर रविवार को वह साले के साथ गुलरिहा थाने पर शिकायत करने पहुंचा था। पीछे से उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने की कोशिश की लेकिन महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। इस बात को लेकर प्रेमी और पति में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पति व प्रेमी दोनों को हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें