फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हैंडपंप के हैंडल से मारकर कर दी पत्नी की हत्या, 10 दिन पहले ही आया था घर- जानिए क्यों की हत्या

Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बृहस्पतिवार की रात में पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात नशे में धुत युवक घर पहुंचा और तीनों बच्चों को जगाकर छत पर सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद पत्नी से कहासुनी करने लगा। इसी दौरान हैंडपंप के हैंडल से पत्नी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक ने पत्नी के सिर पर हैंडपंप के हैंडल से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव कमरे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के बड़े भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बंगलूरू में रहकर मजदूरी करने वाला युवक 10 दिन पहले घर आया था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर आए दिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार की रात में पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात नशे में धुत युवक घर पहुंचा और तीनों बच्चों को जगाकर छत पर सोने के लिए भेज दिया।

इसके बाद पत्नी से कहासुनी करने लगा। इसी दौरान हैंडपंप के हैंडल से पत्नी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे आरोपी युवक के बड़े भाई की नींद खुली तो घर का मेन दरवाजा खुला देखकर अपनी पत्नी को आवाज दी। पति-पत्नी भाई के कमरे में गए तो वहां महिला का खून से सना शव पड़ा हुआ था। बगल में खून से सना हैंडपंप का हैंडल रखा मिला। छत से तीनों बच्चे नीचे आए तो मां का शव देखकर चीख पड़े। सूचना पर पहुंचे चिलुआताल थाना क्षेत्र निवासी मृतका के भाई जितेंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें