फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिनभर उमस ने सताया.. शाम को झमाझम बारिश ने सुकून दिलाया

Sun, 18 Aug 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास इलाकों में मानसून सक्रिय है। शनिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शाम तक 6.4 एमएम बारिश दर्ज की। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार की सुबह बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हुआ है। इसका असर 22 व 23 अगस्त को दिखाने को मिलेगा। उधर, शनिवार को दिन में आर्द्रता घटकर न्यूनतम 63 प्रतिशत पहुंच गई। इसके चलते पूरे दिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। दिन में बादल छाने और बूंदाबांदी होने के बावजूद उमस बेचैन करती रही। शाम करीब 4.30 बजे आसमान में काली घटा छाने के साथ झमाझम बारिश होने से राहत मिली। रात में भी कई जगहों पर बारिश हुई। दिन में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें