फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिर्फ एक हजार रुपये उधार नहीं दिए, नाराज मनबढ़ ने फोड़ा सिर- केस दर्ज

Sun, 17 Nov 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बेतियाहाता में एक हजार रुपये उधार नहीं देने पर युवक का मनबढ़ ने सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। कैंट थाने में आरोपी पर हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बेतियाहाता निवासी आनंद शुक्ला ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मोहल्ले का रहने वाला नीरज वेटर का काम करता है। वह नशे का आदी है। शुक्रवार को शराब के नशे में आकर एक हजार रुपये उधार मांगने लगा।

रुपये न होने की बात कहने पर वह गुस्से में आ गया और फिर ईंट से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने की वजह से युवक गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें