फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला प्रकरण : गैंग चार्ट तैयार, लगता सकता है गैंगेस्टर- आरोपी दरोगा ने जमानत के लिए लगाई 'सुप्रीम' अर्जी

Wed, 12 Mar 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

तीन अप्रैल 2024 को बेनीगंज चौकी इंचार्ज रहे बलिया निवासी आलोक सिंह चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये के साथ नवीन श्रीवास्तव नाम के शख्स को पकड़ा था। उसे एनकाउंटर का डर दिखाकर 50 लाख रुपये छीन लिया था। मामला एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के संज्ञान में आया तो उन्होंने बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच सौंप दी थी।
विज्ञापन
कोतवाली थाने की बेनीगंज पुलिस चौकी। उद्घाटन के समय की फोटो, आलोक सिंह इसी चौकी में प्रभारी था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में बेनीगंज चौकी अंतर्गत 50 लाख रुपये छीनने का मामला सामने आया था। मामले में आरोपी चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को सिविल कोर्ट, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट में बेल के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कोतवाली थाना प्रभारी से इस केस से संबंधित दस्तावेज और चौकी इंचार्ज के बारे में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


इधर, बलिया निवासी आलोक सिंह के भाई कमल सिंह ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में सारे साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं, वहां पर हमें इंसाफ जरूर मिलेगा। बहुत जल्द इस केस में आलोक सिंह को बेल मिल सकती है। वर्तमान में आलोक सिंह अपने साथी प्रिंस के साथ जिला जेल में बंद है। इस संबंध में कोतवाली थानेदार छत्रपाल सिंह ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट में आलोक सिंह की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसको लेकर जरूरी दस्तावेज भेज दिए गए हैं। मामले में कोतवाली थाने में आलोक सिंह, उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव, मुकेश, प्रचंड प्रताप सिंह, विशाल तिवारी पर केस दर्जकर, पुलिस चार्जशीट भी दाखिल चुकी है। पुलिस ने आरोपियों का गैंग चार्ट भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


ये थी पूरी घटना
तीन अप्रैल 2024 को बेनीगंज चौकी इंचार्ज रहे बलिया निवासी आलोक सिंह चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये के साथ नवीन श्रीवास्तव नाम के शख्स को पकड़ा था। उसे एनकाउंटर का डर दिखाकर 50 लाख रुपये छीन लिया था। मामला एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के संज्ञान में आया तो उन्होंने बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच सौंप दी थी।

सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से की गई जांच के दौरान मामला सही पाया गया। पुलिस ने चौकी इंचार्ज और उसके साथी राजेंद्रनगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उनके पास से 44 लाख रुपये बरामद कर लिया था।

नवीन श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली थाने में चौकी इंचार्ज आलोक सिंह और उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव और 03 अज्ञात के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में केस कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें