फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: समूह के कर्ज को लेकर होता था पति से विवाद, पत्नी ने कर ली खुदकुशी

Tue, 04 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

जानकारी के मुताबिक संदीपा (33 ) पत्नी शत्रुघ्न सोमवार को घर का कमरा बंद करके रस्सी का फंदा लगाकर कुंडी से लटक गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में फाटक तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला अपने मायके गई थी।
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला/ बनवारपार। थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के लोहरौली टोला में एक महिला ने कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कर्ज लिया था। इसको लेकर पति से हमेशा विवाद होता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संदीपा (33 ) पत्नी शत्रुघ्न सोमवार को घर का कमरा बंद करके रस्सी का फंदा लगाकर कुंडी से लटक गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में फाटक तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला अपने मायके गई थी।

वहां से एक दिन पहले घर लौटी थी। दो दिन पहले वहीं पर उसका पति भी गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहीं पर दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था। महिला गांव चली आई लेकिन पति अभी भी गांव में नहीं पहुंचा है। परिजनों का यह भी कहना है कि संदीपा ने निजी समूह वालों से कर्ज पर पैसा लिया था।
विज्ञापन


वह पैसा नहीं जमा कर पा रही थी। इसको लेकर पति से भी अक्सर विवाद होता रहता था, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। महिला के तीन बच्चे आस्था (8) आदर्श (6) अर्पिता (4) हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि महिला का शव कुंडी में लटका हुआ पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें