गोरखपुर। जीआरपी ने सोमवार सुबह स्टेशन व ट्रेन में चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए। सोमवार को दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर दो पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखे। रोकने पर भागने लगे। सिपाहियों ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पिपराइच के ताज पिपरा में रहने वाले दिलीप सिंह व गोरखनाथ के कौड़ियहवा में रहने वाले मुर्तजा अंसारी के रूप में हुई। दिलीप पहले भी जेल जा चुका है।