फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी को मिलेगा एक और पर्यटन स्थल...गुलरिहा में बनेगा उपवन

Mon, 19 Aug 2024 06:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के लोगों को जल्द ही एक और पर्यटन स्थल मिलने वाला है। नगर निगम करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से गुलरिहा में उपवन बनाने जा रहा है। इसमें पार्क विकसित किया जाएगा। उपवन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया हैैै। स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम वार्ड नंबर 30 गुलरिहा में प्रदेश सरकार की ‘उपवन योजना’ के अंतर्गत 3.50 एकड़ में उपवन विकसित करेगा। इसपर 4.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वार्ड के बजरंगपुरम में मदरसा के पास इसके लिए स्थान चिह्नित किया गया है। वहां पर एक तालाब भी है। तालाब की ड्रेजिंग कर सीढ़ियां बनाकर उसका सुंदरीकरण किया जाएगा।
खेलकूद के लगेंगे उपकरण
नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि इस योजना से पर्यावरणीय गुणवत्ता को बढ़ाने, ध्वनि प्रदूषण कम कर स्थानीय जैव विविधिता का संरक्षण, शहरी हरित क्षेत्र विस्तार, शारीरिक गतिविधि, मनोरंजन और आरामदायक स्थलों की उपलब्धता एवं प्राकृतिक जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य भी हासिल होंगे। पार्क में इंटरलाकिंग टाइल्स लगेंगी। टॉयलेट ब्लाॅक और गार्ड रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा 20 स्टोन बेंच, 20 सोलर लाइट्स, दो हाईमास्ट लाइट, 100 मीटर लंबाई में सीसी एप्रोच रोड, स्टोन साइनेज और म्यूजिक फाउंटेन भी लगेगा। पंप और बोरिंग की जाएगी। फ्लैग पोस्ट के साथ तीन प्रवेश द्वार बनेंगे। आरओ वॉटर कूलर, ग्रीन एवं ब्लू डस्टबिन, खेलकूद के उपकरण आदि भी लगाए जाएंगे। करीब एक एकड़ में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण होगा। इस सघन पौधरोपण क्षेत्र में मिट्टी के ट्रैक भी बनेंगे, जिनके किनारों पर ईंटों की एजिंग होगी। कांटेदार बाड़ की चहारदीवारी भी बनेगी।
विज्ञापन

वर्जन
उपवन योजना के तहत गुलरिहा में एक पार्क बनाने की तैयारी है। इसमें एक पोखरे का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस योजना के लिए 4.98 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें