फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क पर सोने वाली गुड़गांव की परवीन कौर की कॉल पर दौड़ती है गोरखपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ पुल के आस-पास कई दिनों से 48 वर्षीय एक महिला हाथ में बैग लिए देखी जा रही है। उसे कई लोग पागल और सनकी कहकर बुलाते हैं। जबकि गोरखनाथ पुल से धर्मशाला के बीच ठिकाना खोजकर सड़क पर सोने वाली यह महिला फर्राटा इंग्लिश बोलती है।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसका नाम परवीन कौर है। वह गुड़गांव में रहती है। गोरखपुर में सीएम से मिलने आई है। उसे कोई मिलने नहीं दे रहा है। रात के समय कई बार परवीन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से भी मदद मांगी है। पुलिस का कहना है कि बार-बार कॉल करके यह महिला झूठ में दौड़ाती है।
विज्ञापन

परवीन की हाइट पांच फीट से अधिक होगी। उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी अच्छे घर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें