धंधे में सबसे ज्यादा पैठ वाला है मनोज
एंबुलेंस माफिया गिरोह में शामिल मनोज मरीज एंबुलेंस माफिया गिरोह का सबसे बड़ा सरगना है। इसके बाद एंबुलेंस माफिया दीपू की दूसरी सबसे बड़ी पैठ पुलिस की जांच में सामने आई है। जांच में पता चला है कि यह सभी मिलकर मरीजों को बरगलाने का काम करते हैं। मरीज को प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर वसूली की जाती है।
सरकारी एंबुलेंस वाले लेते हैं ज्यादा मुनाफा
पुलिस की जांच में कुछ सरकारी एंबुलेंस वालों की सांठगांठ भी सामने आई है। सरकारी एंबुलेंस वाले जो इस गिरोह में शामिल हैं, वह ज्यादा मुनाफा कमाते हैं। उन्हें सीधे पैसा मिलता है। अगर, एंबुलेंस माफिया गिरोह के जेल भेजे गए लोगों को देखे तो वह तो प्रति मरीज मिलने वाले रुपयों को कई जगह पर बांट दिया करते थे, लेकिन सरकारी एंबुलेंस वाले कहीं नहीं बांटते। वह सीधे रुपये लेकर चले जाते हैं।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। ऑटो से भी मरीजों को बाहर ले जाने की जानकारी हुई है। इसके अलावा कुछ सरकारी एंबुलेंस वाले भी राडार पर है। पुलिस तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।