फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकली सोने की चेन देकर व्यापारियों से ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपीगंज इलाके का मामला, 1.986 किलो पीली धातु की चेन, 10 हजार रुपये और मोबाइल बरामद
विज्ञापन




भरोहिया (गोरखपुर)। पीपीगंज पुलिस ने नकली सोने की चेन देकर व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 1.986 किलोग्राम पीली धातु की चेन, 10 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा चौराहा निवासी ईश्वर राय व करन और कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र निवासी दल्लो के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पीपीगंज थाने में धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छोटे व्यापारियों, कूलर-फ्रिज और मोबाइल दुकानदारों समेत अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लिखे मोबाइल नंबर नोट करते थे। इसके बाद उन्हें फोन कर खुद को मजदूर बताते और खुदाई के दौरान सोना मिलने की कहानी सुनाते थे। रुपये की जरूरत बताकर बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सोना बेचने का झांसा देते थे। पुलिस ने यह कार्रवाई गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र निवासी सोनू सिंह की तहरीर पर की है। सोनू को आरोपियों ने पीपीगंज में बुलाकर ठगी की थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि ठगी से पहले आरोपी विश्वास जीतने के लिए सोने के छोटे टुकड़ों की जांच भी कराते थे। व्यापारी के भरोसे में आने के बाद नकली पीली धातु की गिन्नी या चेन देकर रकम लेने के बाद भाग जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें