कैंपियरगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। दूसरी जगह शादी करने की जानकारी पर प्रेमिका उसके घर पहुंची और हंगामा कर शादी रुकवा दी। उधर, कैंपियरगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के मेहदावल क्षेत्र निवासी युवक उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। इस बीच वह शादी दूसरी जगह करने की तैयारी कर लिया। रविवार को उसकी बरात जाने की खबर पर युवती उसके घर पर पहुंच कर हंगामा कर शादी रुकवा दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच कर दी है। संवाद