फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली गिरने से बालिका की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह तीनों गांव के बाग में गए थे आम बीनने, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन


गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही गांव में रविवार सुबह बिजली गिरने (आकाशीय) से बालिका खुशबू की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक, भरपही निवासी खुशबू (11), ज्योति (12), अजय (10) सुबह तेज हवा के झोंके के बीच गांव के बाग में आम बीनने गए थे। इसी के साथ गरज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में तीनों आ गए। इसमें खुशबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाग के पूर्व दिशा में मां काली का मंदिर है जहां महिलाएं पूजा करने गई थीं। लौटते समय बच्चों को जमीन पर गिरा देख उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे तो तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने खुशबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें