फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गहने और रुपये लेकर युवती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र का एक युवक गांव की युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती अपने साथ 2.5 लाख का जेवर व तीन लाख रुपये नकद लेकर चली गई है। मां की तहरीर पर तीन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का प्रेम संबंध एक युवक से हो गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले उसे समझा रहे थे। लेकिन, इसी बीच सोमवार को युवती घर से नकदी व जेवर लेकर लापता हो गई। सुबह जानकारी होने पर मां ने आरोपी के घर जाकर पता किया तो वह भी वहां नहीं था। घर आकर देखा तो नकदी व जेवर भी गायब थे। मां ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे रात को गांव की रहने वाली सोनिया व साधना ने बहला-फुसलाकर चंदन के साथ उसकी 18 वर्षीय बेटी को भगा दिया। गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें