फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा : टेक्नोप्लास्ट फैक्टरी बनकर तैयार, दिवाली से पहले होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्लास्टिक की बोतलें, जार और ढक्कन आदि के निर्माण के लिए मजबूत प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी टेक्नाे प्लास्ट की गीडा में लगी यूनिट तैयार हो गई है। यह कंपनी की 14वीं यूनिट है। कंपनी यहां से यूपी और बिहार की अन्य कंपनियों को कच्चा माल उपलब्ध कराएगी। प्लांट के चालू होने से करीब 300 लोगों को प्रत्यक्ष और एक हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

गीडा सेक्टर 28 में टेक्नो प्लास्ट कंपनी को जमीन आवंटित की गई है। इस कंपनी की 13 यूनिट पहले से ही देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत है। गोरखपुर का प्लांट पूर्वांचल के अलावा बिहार को भी बोतल, जार और ढक्कन निर्माण के लिए जरूरी प्लास्टिक उपलब्ध कराएगा। कंपनी के निदेशक पुलकित गुप्ता ने बताया कि पूर्वांचल को केंद्र में रखकर गीडा में करीब 100 करोड़़ रुपये निवेश किए हैं। प्लास्टिक पार्क में यह पहली फैक्टरी है, जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फैक्टरी जल्द ही अपना उत्पादन भी शुरू कर देगी।
गीडा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी दशहरा के बाद ट्रायल शुरू कर देगी। इसका उदघाटन मुख्यमंत्री के हाथों कराना है, जिसके लिए गीडा प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। गीडा के विशेष कार्याधिकारी अनुपम मिश्र ने बताया कि टेक्नो प्लास्ट कंपनी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके उदघाटन की तैयारी चल रही है। नवंबर में इस फैक्टरी से उत्पादन शुरू हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें