फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास पर चोट: दो वर्ष से सहेली बन रहती थी साथ, लड़का बन फोन पर करती थी 'गंदी बात', जानिए क्यों किया ऐसा

Sun, 10 Nov 2024 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

कैंपियरगंज की युवती ने तहरीर देकर बताया कि मोबाइल पर दो साल से कॉल करके कोई लड़का गंदी-गंदी बात करता है। साथ ही गालियां भी देता है। पुलिस ने जांच की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संतकबीर नगर पहुंची। लोकेशन पर जाने पर पता लगा कि वहां लड़का नहीं, लड़की रहती है। वह कैंपियरगंज की युवती के साथ पढ़ चुकी है।
विज्ञापन
युवती से फोन पर बातचीत करना पड़ा महंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र की युवती को संतकबीरनगर की साथ में पढ़ चुकी सहेली कॉल करके लड़के की आवाज में बात कर परेशान करती थी। कैंपियरगंज की युवती ने थाने में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसे कोई लड़का दो साल से अलग-अगल नंबरों से कॉल करके परेशान करता है।

विज्ञापन


जब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की तो कॉल करने वाला लड़का नहीं बल्कि संतकबीरनगर के मेंहदावल कुसौना की रहने वाली उसकी सहेली निकली। पुलिस उसपर विधिक कार्रवाई कर रही है।

कैंपियरगंज की युवती ने तहरीर देकर बताया कि मोबाइल पर दो साल से कॉल करके कोई लड़का गंदी-गंदी बात करता है। साथ ही गालियां भी देता है। फोन काटने पर वह नंबर बदलकर कॉल करता है। उसके रोज-रोज के कॉल से परेशान हो गई हूं। पुलिस ने युवती से मिले तीन नंबरों के आधार पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि वे नंबर संतकबीरनगर में चल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस जब पता करते संतकबीरनगर के कुसौना गांव स्थित एक घर पहुंची। वहां पता चला कि कोई लड़का नहीं है। बल्कि युवती की सहेली लड़के की आवाज में बातें कर परेशान करती थी। उसने बताया कि वह कैंपियरगंज की युवती के साथ पढ़ चुकी है। वह उससे बात नहीं करती थी। इसलिए सबक सिखाने के लिए उसे लड़के की आवाज निकालकर गालियां देती थी। यह बात सुनकर उसके घरवाले उसे पीटने लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें