फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर फ्रॉड: 6.55 लाख रुपये में पार्ट टाइम जॉब...वो भी ठग लिया- जानिए ठगी की पूरी कहानी

Mon, 06 Jan 2025 02:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

शिकायती पत्र में पीड़ित नितेश ने लिखा है कि टेलीग्राम आइडी @ Sharma_9102s, @ Nidhi200182, @ sjnsa122122 के जरिये उनसे जालसाजी की गई है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्ट टाइम जाॅब दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने युवक से 6.55 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर जांच में आरोप की पुष्टि होने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहपुर इलाके के शक्तिपुर, आम बाजार में रहने वाले नितेश कुमार ने तहरीर में लिखा है कि व्हाट्सएप के जरिये एक अज्ञात नंबर से संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में पार्ट-टाइम जाॅब का लालच दिया गया, जिसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक के माध्यम से टास्क पूरा करने के लिए कहा गया।

इस टास्क को पूरा करने के बहाने जालसाजों ने उनसे 6.55 लाख रुपये ले लिए। जालसाजी का अहसास होने पर उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो साइबर जालसाज चार लाख रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में नितेश ने लिखा है कि टेलीग्राम आइडी Sharma_9102s,Nidhi200182,sjnsa122122 के जरिये उनसे जालसाजी की गई है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें