फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहनोई के खाते से उड़ाए 5 लाख..शाखा प्रबंधक रहे साले पर केस- ऐसे आया पकड़ में

Wed, 05 Feb 2025 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरोॉ

सार

पीड़ित ने बताया कि इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) के शाखा प्रबंधक सचिन नायक रिश्ते में साले हैं। उन्होंने फर्जी दस्तखत बनाकर खाते से पांच लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए थे। पड़ौली बैंक से लोन लिया था, जिसपर उन्होंने स्टांप लगाकर फर्जी नोड्यूज जारी कर दिया। जब वसूली के लिए नोटिस आया, तब इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ौली स्थित इंडियन बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सचिन नायक के खिलाफ गोला थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बहनोई के फर्जी दस्तखत करके शाखा प्रबंधक ने उनके खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए थे। बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। तब उन्होंने सिविल कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना वर्ष 2023 की है। बड़हलगंज के पोहिला निवासी संतोष नायक ने सिविल कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) के शाखा प्रबंधक सचिन नायक रिश्ते में साले हैं। उन्होंने फर्जी दस्तखत बनाकर खाते से पांच लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए थे।

उनके भाई संदीप नायक ने देवरिया शाखा से पचास हजार रुपये निकाल लिए। पड़ौली बैंक से लोन लिया था, जिसपर उन्होंने स्टांप लगाकर फर्जी नोड्यूज जारी कर दिया। जब वसूली के लिए नोटिस आया, तब इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


नोटिस मिलने पर आठ दिसंबर 2023 को 20 हजार और 13 दिसंबर को एक लाख 20 हजार रुपये जमा करके उस समय शाखा पर तैनात प्रबंधक कृपा शंकर से नोड्यूज ले लिया। शाखा प्रबंधक कृपाशंकर ने बताया कि रिश्तेदार प्रबंधक ने कई खाताधारकों के 50 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए हैं।

खाताधारक रोज आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है, जिसके खर्च का वहन बैंक कर रहा है। यह सूचना देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया गया। तब सिविल कोर्ट में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के प्रार्थना पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें