फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में मारपीट, 11 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। सनगद गांव के झुगवा टोले में दो पटीदारों में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। कैंपियरगंज के सनगद गांव के झुगवा टोला निवासी सीताराम की पुत्री प्रमिला व उनकी मां जुगुन्ता देवी पुस्तैनी जमीन में लहसुन की बुआई कर रही थी। इसी दौरान उनकी चाची उर्मिला गाली देने लगी। मना करने पर अपने घरवालों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की प्रमिला, जुगुन्ता व गरीलाल को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष की शारदा व शोभावती को चोटें आई। पुलिस ने प्रमिला की तहरीर पर उर्मिला, चिन्नी, संतोष, बिलारी व पूर्णमासी की तीन बहुओं तथा दूसरे पक्ष के चिन्नी की तहरीर पर जुगुन्ती देवी, राम अधीन, उर्मिला व प्रमिला के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें