गुलरिहा। इटहिया में मंगलवार दोपहर जायदाद बंटवारे को लेकर दो भाइयों के परिवार आमने-सामने हो गए। इस दौरान मारपीट में दोनों भाइयों का सिर फट गया। गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर आठ के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, धमकी समेत जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। क्षेत्र के इटहिया निवासी संजय निषाद का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एक बजे जमीन जायदाद के बंटवारे के विवाद में उनका सगा भाई रामू निषाद, पिता दुर्विजय, बहन सरोजनी व बहनोई ऋषिमुनि लाठी-डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पत्नी सरस्वती, झंझारी व देवानंद बीच बचाव करने आए तो इन्हें भी पीटा। वहीं, दूसरे पक्ष से पिता दुर्विजय का आरोप है कि बेटा संजय व उसके रिश्तेदार बालकिशन, दीपू, बलकेश निवासी नरायणपुर टोला मोहम्मदपुर थाना गुलरिहा हिस्सेदारी के विवाद को लेकर मारपीट की। इसमें बेटे रामू का सिर फट गया।