फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा। राजधानी मार्ग पर जेपीएस स्कूल के पास बुधवार सुबह 6 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती और बच्चे को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया निवासी सुरेंद्र प्रसाद, उनके 22 वर्षीय पुत्र विजय के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र और उनकी पत्नी चंपा देवी मजदूरी करके जीवन यापन करती थीं। बुधवार सुबह दोनों साथ में काम के लिए निकले थे। तभी बेटा विजय बाइक लेकर आ गया और दोनों को झंगहा में ऑटो स्टैंड तक छोड़ने की बात कहते हुए बैठा लिया। अभी वह कुछ दूर ही गए थे कि जेपीएस स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राहगीरों की मदद से पुलिस एम्स लेकर गई, जहां पर पति और बेटे को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया था। सुरेंद्र की 17 वर्षीय अविवाहित पुत्री मनीषा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें