फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीपावली पर कार्बाइड बम से झुलसी आंख, चली गई रोशनी- एम्स में उपचार कराने पहुंचे

Sun, 26 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
कार्बाइड गन से फायर करता हुआ युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दीपावली की खुशी में सस्ते के चक्कर में कार्बाइड से बने बम ने आंखों के लिए खतरनाक साबित हुए। एम्स गोरखपुर के नेत्र रोग विभाग में 25 से ज्यादा कार्बाइड बम से प्रभावित रोगी पहुंचे हैं। इनमें पांच की हालत ज्यादा गंभीर है। उनकी आंखों की रोशनी चली गई है।

विज्ञापन


पटाखे और कार्बाइड बम के कारण इनकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पांच गंभीर मरीजों को कार्निया प्रत्यारोपण की भी नौबत आ सकती है। डाॅक्टरों का मानना है कि कार्बाइड बम से आंखों को नुकसान पहुंचाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। कई लोग निजी अस्पतालों में चले गए हैं तो कई नेपाल के भैरहवां में जाकर उपचार करा रहे हैं।

एम्स के नेत्र रोग विभाग में कुशीनगर के निवासी 17 वर्षीय सिराज अंसारी को लेकर परिजन पहुंचे। जांच में दाईं आंख की रोशनी जाने की आशंका है। ऐसा इसलिए पुतली सफेद हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि शिराज कार्बाइड से बना बम जला रहा था।
विज्ञापन


कार्बाइड से बने बम और पटाखों के कारण कई लोगों की आंखों में गंभीर क्षति पहुंची है। कुछ की क्षति इतनी ज्यादा है कि कार्निया प्रत्यारोपण की नौबत आ सकती है। तत्काल अस्पताल न पहुंचकर कई लोगों ने इधर-उधर उपचार कराया, इस कारण नुकसान बढ़ता गया है: डाॅ. नेहा सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, नेत्र रोग विभाग, एम्स गोरखपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें